Move to Jagran APP

भाजपा उत्तर प्रदेश ने मनाया एक करोड़ सदस्य बनाने का जश्न

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को भले ही विधान परिषद तथा छावनी क्षेत्र के चुनाव में शिकस्त झेलनी पड़ी हो, लेकिन एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने प्राप्त कर लिया है। भाजपा उत्तर प्रदेश ने आज एक करोड़ सदस्य का लक्ष्य पूरा होने पर पार्टी के राज्य मुख्यालय

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 04:37 PM (IST)
भाजपा उत्तर प्रदेश ने मनाया एक करोड़ सदस्य बनाने का जश्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को भले ही विधान परिषद तथा छावनी क्षेत्र के चुनाव में शिकस्त झेलनी पड़ी हो, लेकिन एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने प्राप्त कर लिया है। भाजपा उत्तर प्रदेश ने आज एक करोड़ सदस्य का लक्ष्य पूरा होने पर पार्टी के राज्य मुख्यालय पर इसका जश्न मनाया।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि एक के बाद अब पार्टी का लक्ष्य डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हम हमारा ध्यान सूबे की अल्पसंख्यक बस्तियों पर रहेगा। इन बस्तियों के माध्यम से हम डेढ़ करोड़ सदस्य का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे। वाजेपयी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में भी अपने काम को अंजाम तक ला दिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जमकर मिठाई बांटी।

इसके बाद उनके निशाने पर उत्तर प्रदेश सरकार रही। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का आगरा दौरा उत्तर प्रदेश की काफी खराब कानून व्यवस्था के कारण रद हो गया। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रदेश के लोगों के लिए बेहद शर्मनाक क्षण है। सपा सरकार की खराब व्यवस्था के कारण ही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा उनकी पत्नी मिशेल ओबामा बिना ताजमहल का दीदार किए ही लौट जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.