Move to Jagran APP

प्रदेश में 14 लाख घरों पर लहराएंगे भाजपा के झंडे

दस से 25 मई के बीच हर बूथ के दस घरों पर भाजपा का झंडा लगाने की योजना है, प्रदेश में एक लाख 40 हजार बूथ हैं।

By amal chowdhuryEdited By: Published: Thu, 04 May 2017 03:54 PM (IST)Updated: Thu, 04 May 2017 03:54 PM (IST)
प्रदेश में 14 लाख घरों पर लहराएंगे भाजपा के झंडे
प्रदेश में 14 लाख घरों पर लहराएंगे भाजपा के झंडे

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के कोने-कोने को भाजपामय बनाने के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आह्वान को मूर्त रूप देने के लिए विशेष तैयारी की गई है। दस से 25 मई के बीच हर बूथ के दस घरों पर भाजपा का झंडा लगाने की योजना है। प्रदेश में एक लाख 40 हजार बूथ हैं। 15 दिवसीय अभियान में कार्यकर्ता करीब 14 लाख घरों पर भाजपा का झंडा लहराएंगे।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर और प्रदेश मंत्री गोविंद नारायण शुक्ल बताते हैं कि पांच, छह और सात मई को जिला स्तर पर होने वाली कार्यशालाओं के बाद 15 दिवसीय जनसंपर्क अभियान में प्रत्येक बूथ पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णयों की जानकारी देनी है।

बूथ समिति को लेकर हर घर में संपर्क होगा और बूथ समिति के दस प्रमुख कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे। दरअसल, पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने की यह विशेष योजना है। इससे 14 लाख कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से भाजपा जोड़ने के साथ ही उनकी सक्रियता भी बढ़ाएगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष मना रही भाजपा ने अपने मजबूत भविष्य की बुनियाद तैयार करनी शुरू की है। निशाने पर आने वाला निकाय चुनाव और 2019 का लोकसभा चुनाव है। संपर्क अभियान के लिए भाजपा के सभी छह सांगठनिक क्षेत्र काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिम में क्षेत्रीय कार्यशालाओं के दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा के लिए नए-नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।

यह भी पढ़ें: आजम के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में गवर्नर, सीएम योगी को लिखा पत्र

अमित शाह ने इन विस्तारकों को कम से कम पांच बूथों पर तीन-तीन दिन प्रवास के लिए कहा है। इस प्रवास में सबसे निचली इकाई के कार्यकर्ता के मान-सम्मान की भूमिका भी तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें: बदायूं में दवा लेने आई महिला से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.