पुलिस लापरवाही के कोढ़ में खाज बदायूं और बरेली का सड़क जाम
पुलिस की लापरवाही आज बदायूं और बरेली में जाम का कारण बनी। बरेली में इसी जाम में फंसकर एक महिला की जान चली गई। उसके परिजन जाम में फंसी गाड़ी निकलवाने के लिए पुलिसकर्मियों से गिड़गिड़ाते रहे लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
लखनऊ। पुलिस की लापरवाही आज बदायूं और बरेली में जाम का कारण बनी। बरेली में इसी जाम में फंसकर एक महिला की जान चली गई। उसके परिजन जाम में फंसी गाड़ी निकलवाने के लिए पुलिसकर्मियों से गिड़गिड़ाते रहे लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
पुलिस उत्पीडऩ के खिलाफ जाम
बदायूं सदर कोतवाली में तैनात सिपाहियों ने पैसे न देने पर राखी की दुकान लगा रहे व्यापारियों को पीटा। दहशत में दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। आज सुबह घटना के विरोध में व्यापारियों ने जाम लगा कर प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि बीती रात दुकानदार विक्की देवल आदि हलवाई चौक पर राखी की दुकानें सजा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली में तैनात मुंशी और सिपाही शराब के नशे में पहुंच और रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर दोनों ने व्यापारियों पर लाठी चलानी शुरू कर दीं। आज सुबह घटना की जानकारी पर व्यापारियों ने जाम लगाकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। बाजार बंद कर दिया। करीब चार घंटे बाजार बंद रखा। जाम और बाजार बंद होने की जानकारी पर प्रभारी कोतवाल भोलू ङ्क्षसह भाटी फोर्स के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया।
जाम में फंसकर चली गई जान
बरेली में आज जाम में फंसकर एक बीमार महिला की जान चली गई। दरअसल, सावन पूर्णिमा पर रामगंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बरेली, बदायूं से आने वाले भारी वाहनों को रामगंगा की ओर जाने से रोक दिया। रक्षाबंधन होने के कारण भी वाहनों की भीड़ आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा थी। इससे बरेली-बदायूं राजमार्ग पर दोनों ओर रोडवेज बस, कार और एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। इसी जाम में थाना बिल्सी के गांव वभेड़ निवासी ज्ञान सिंह फंसे हुए थे। बताया कि उनके भतीजे सुरेन्द्र पाल की पत्नी आरती (25) की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। उनका वाहन भमोरा थाना क्षेत्र में चार घंटे तक जाम में फंसा रहा। इस दौरान आरती की मौत हो गई।