आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अशोक मार्ग पर जाम लगाया
लखनऊ। अपनी मांग को लेकर बड़ी संख्या में आज राजधानी के अशोक मार्ग पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों
लखनऊ। अपनी मांग को लेकर बड़ी संख्या में आज राजधानी के अशोक मार्ग पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जाम लगा दिया। इसके साथ ही प्रदेश के विद्युत कर्मियों ने भी मुख्यालय शक्ति भवन का घेराव किया। इन कर्मियों के प्रदर्शन के कारण लखनऊ के मुख्य मार्ग की सारी यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
सुबह अपने कार्यालय जाने के लिए निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे और किसी तरह से अपने-अपने दफ्तर पहुंच सके। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री जवाहर भवन के सामने एकत्र हो गईं। इनको देखते ही इंदिरा भवन तथा जवाहर भवन के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद इन लोगों ने सड़क पर ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके अलावा विद्युत विभाग के कर्मियों ने प्रदेश के मुख्यालय शक्ति भवन के सामने सड़क पर डेरा डाल दिया।