Move to Jagran APP

दुनिया के लिए उदाहरण बन गई अरुणिमा : अखिलेश

एवरेस्ट फतह करने वाली विकलांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के हौसले को सलाम करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश और दुनिया के लिए यह बेटी उदाहरण बन गई है। जनता दरबार में जब अरुणिमा मुझसे मिली थी तब उसने एवरेस्ट पर चढऩे के अपने सपने

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 09:23 PM (IST)
दुनिया के लिए उदाहरण बन गई अरुणिमा : अखिलेश

लखनऊ। एवरेस्ट फतह करने वाली विकलांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के हौसले को सलाम करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश और दुनिया के लिए यह बेटी उदाहरण बन गई है। जनता दरबार में जब अरुणिमा मुझसे मिली थी तब उसने एवरेस्ट पर चढऩे के अपने सपने के बारे में बताया था। उस समय मुझे भी विश्वास नहीं हुआ लेकिन उसने कर दिखाया।

loksabha election banner

जिले के सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के बेथर गांव में अरुणिमा फाउंडेशन के शहीद चंद्रशेखर आजाद विकलांग खेल अकादमी प्रोस्थेटिक ङ्क्षलब रिसर्च सेंटर का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उद्यमी रतन नवल टाटा ने शिलान्यास किया। 44 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस अकादमी के लिए फिलहाल सरकार और टाटा समूह की तरफ से किसी प्रकार की सहायता घोषणा नहीं की गई।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सपने देखो तो बड़े देखा, उन्हें पूरा करने का संकल्प लो तो बड़ा लो। अरुणिमा नौजवानों के लिए उदाहरण है। कहा कि मुझे जब अकादमी खुलने की जानकारी हुई तो मैंने लखनऊ में खोलने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने उन्नाव को ही चुना। इसके पीछे चंद्रशेखर आजाद, हसरत मोहानी, निराला या फिर कोई और कोई कारण रहा होगा। जब अरुणिमा के साथ दुर्घटना हुई थी तो मैं बरेली में मिलने गया, मदद की। इस अकादमी को खोलने में भी जो मदद संभव होगी वह भी हमारी सरकार करेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की योजनाओं और रतन टाटा को उत्तर प्रदेश बुलाने के लिए किए गए प्रयास और टाटा ग्रुप के प्रदेश में विस्तार करने का प्रस्ताव पर भी इशारों में चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पांच विकलांग खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। साथ ही अरुणिमा क ङ्क्षहदी में रूपांतरित पुस्तक एवरेस्ट की बेटी का विमोचन किया।

विशिष्ट अतिथि रतन टाटा ने भी अरुणिमा के हौसले को ताकत दी। उन्होंने कहा कि अरुणिमा ने जो किया वह आसान नहीं है, वेलडन अरुणिमा। साथ ही उत्तर प्रदेश और यहां के विकास को सराहा।

प्रमुख सचिव आलोक रंजन ने प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे हाईटेक विकास, मेट्रो ट्रेन, बिजली, एक्सप्रेस वे, आईटी सिटी, अत्याधुनिक स्टेडियम, उद्यम के लिए मिलने वाली सहूलियतों पर चर्चा की। उन्होंने अकादमी को हर प्रकार की मदद करने का भरोसा दिलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.