Move to Jagran APP

लखनऊ में कल अमित शाह कसेंगे संगठन के पेंच

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचने वाले हैं। वह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन दुरुस्त करने के मंत्र देंगे।अमित शाह के आगमन से भाजपा की सदस्यता मुहिम से दूरी रखने वाले नेताओं की मुश्किलें बढ़ेंगी। खासकर सांसद, विधायक व अन्य प्रतिनिधियों की। इनको भी

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 03:13 PM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 08:46 PM (IST)
लखनऊ में कल अमित शाह कसेंगे संगठन के पेंच

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचने वाले हैं। वह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन दुरुस्त करने के मंत्र देंगे।अमित शाह के आगमन से भाजपा की सदस्यता मुहिम से दूरी रखने वाले नेताओं की मुश्किलें बढ़ेंगी। खासकर सांसद, विधायक व अन्य प्रतिनिधियों की। इनको भी पार्टी सदस्य बनाने का लेखाजोखा देना होगा। अमित शाह के साथ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी दिनेश शर्मा व सहप्रभारी अरुण सिंह भी रहेंगे।समीक्षा बैठक में सदस्यता अभियान से जुड़े जिला अध्यक्ष स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। प्रवक्ता मनोज मिश्र के मुताबिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी रहेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रभारी व प्रवासी कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है।

loksabha election banner

फिसड्डी जिले चिह्नित

सदस्यता अभियान में पीछे चलने वाले जिले चिह्नित किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार भदोही रामपुर, महराजगंज, हमीरपुर, पीलीभीत, बलरामपुर व फर्रूखाबाद में सदस्य बनाने की रफ्तार अन्य जिलो के मुकाबले काफी सुस्त है। जिन सांसदों व विधायकों के अलावा पदाधिकारियों ने अभियान में विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई है उनकी सूची भी आज राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रभारी से समक्ष पेश की जाएगी। बता दें कि अब तक करीब एक करोड़ दो लाख सदस्य बनाए गए परन्तु वरिष्ठ नेताओं द्वारा अधिक रूचि नहीं लेने के कारण सदस्यता की रफ्तार में कमी आयी है। प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच बढ़ते तनाव को भी अभियान की गति सुस्त रहने की वजह माना जा रहा है।

कई भाजपा में शामिल होंगे

बसपा के पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान समेत कई नेताओं के कल भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। विधानपरिषद चुनाव में भाजपा के साथ में नजर आए बसपा, कांग्रेस व अन्य दलों द्वारा सदस्यता ग्रहण करने की चर्चा जरुर है लेकिन पुष्टि करने से भाजपाई बच रहे हैं।

भाजयुमो के दो जिलाध्यक्ष बदले

सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में नेतृत्व की सख्ती जारी है। लखनऊ एवं हापुड़ के जिलाध्यक्ष बदल देने के बाद अब फर्रूखाबाद के जिलाध्यक्ष अजित महाजन को भी नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय का दावा है कि सात दिनी विशेष अभियान के पहले दिन आज एक हजार स्थानों पर कैंप लगाए हैं और अब तक सात लाख से अधिक सदस्य बनने का संपूर्ण ब्योरा कार्यालय में उपलब्ध है। विशेष अभियान में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय है। आठ फरवरी को अभियान की समीक्षा होगी। जिन प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रवास में शिथिलता बरती, उन पर कार्रवाई होगी। क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग 22 फरवरी से आरंभ होंगे और 29 तक ब्रज, काशी व गोरखपुर क्षेत्र की बैठक हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.