Move to Jagran APP

भासपा के मंच से बोले अमित शाह, यूपी में रुक गया विकास का रथ

भासपा के मंच से भाषण में अमित शाह ने कहा कि देश के विकास का रथ यूपी में रुक गया है, आप सभी से अपील है क‍ि इस गतिरोध को तोडिए।

By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 09 Jul 2016 01:06 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2016 06:10 PM (IST)
भासपा के मंच से बोले अमित शाह, यूपी में रुक गया विकास का रथ

मऊ (जेएऩएऩ)। भासपा के मंच से भाषण में अमित शाह ने कहा कि मैं सोमनाथ की धरती सै आया हूं। यह मंदिर महमूद गजनवी ने तोडा, सुहेलदेव ने सोमनाथ की रक्षा गाजी से की थी। देश के विकास का रथ यूपी में रुक गया है, आप सभी से अपील है कि इस गतिरोध को तोडिए। लंबे समय तक कांग्रेस ने देश को लूटा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 करोड गरीबों का खाता खुलवाया। अभी तक 5 करोड गरीब लोगों को गैस चूल्हा दिया गया है। कहा कि देश के विकास में पूर्वांचल का पसीना लगा है पर यह आज भी बदहाल है। पूर्वांचल को अब रोजगार चाहिए, विकास चाहिए। पहले की अपेक्षा मुद्रा बैंक से तरक्की के लिए करोडों रुपये दिया। यहां अब रोजगार चाहिए, प्रतिभा का पलायन रोकना है तो मोदी के नेतृत्व मे सरकार चाहिए। मायावती ने बसपा को नोट छापने की मशीन बना दिया, वे सपा को हरा नहीं सकतीं। इसलिए विकास के रथ को गति देनी है तो सूबे में भाजपा की सरकार बनाओ। सूबे में इस समय साढे तीन मुख्यमंत्री हैं, इस व्यवस्था को खत्म करो।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

मऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आखिरकार भारतीय समाज पार्टी का दमखम भी देखा, लोकप्रियता भी देखी। रेलवे मैदान में आयोजित महापंचायत रैली को संबोधित करते हुए भासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जनता से संवाद किया और भासपा-भाजपा के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गठबंधन की घोषणा भी की। इस दौरान गठबंधन की बाबत उन्होंने अपने समर्थकों से हाथ उठवा कर संस्तुति भी मांगी। साथ ही सीधे संवाद कर जनता की भावना को भी उभारा और अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को उठाया। कहा कि सरकार आने पर विकास, पढाई फीस, तकनीकी शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। गठबंधन की सरकार सब करेगी। उनके साथ ओम प्रकाश राजभर, मनोज सन्हा, केवव प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे। मंच पर स्वागत के बाद सबसे पहले मनोज सिन्हा ने लोगों को संबोधित करते हुए रेलवे की उपलब्धियों को गिनाया। जिले के लोगों की रेल जरूरतों को पूरा करने की बात कही और पूर्वांचल को देश में पहचान दिलाने का भरोसा जताया। साथ ही आेम प्रकाश राजभर को भाजपा का साथ देने के लिए साधुवाद भी दिया।

यूपी में अपराधियों के गैंग की सरकार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में अपराधियों कै गैंग की सरकार है, इस बात को मुलायम सिंह यादव ने स्वयं स्वीकार भी किया। वहीं दूसरी ओर मायावती ने गरीबों को लूटा है लिहाजा भाजपा ही बेहतर विकल्प है। साथ ही भाजपा की ओर से इस बार विधानसभा चुनाव में गठबंधन संग चुनाव लडने की बात भी कही। कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया है अब सपा बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश की बारी है। साथ ही जनता से इस अभियान में हाथ उठाकर समर्थन भी मांगा। इस मौके पर भाजपा-भामस के कार्यक्रम में पहुंचे योगी आदित्यनाथ समर्थकों ने 'मोदी देश में योगी प्रदेश में' के नारे लगाए।

उत्तर प्रदेश की राजनीति के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

गठबंधन को मिली मंजूरी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आखिरकार मऊ में भारतीय समाज पार्टी का दमखम भी देखा। रेलवे मैदान में आयोजित महापंचायत रैली को संबोधित करते हुए भासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जनता से संवाद किया और भासपा-भाजपा के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गठबंधन की घोषणा भी की। इस दौरान गठबंधन की बाबत उन्होंने अपने समर्थकों से हाथ उठवा कर संस्तुति भी मांगी। साथ ही सीधे संवाद कर जनता की भावना को भी उभारा और अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को उठाया। कहा कि सरकार आने पर विकास, पढाई फीस, तकनीकी शिक्षा काे प्राथमिकता दी जाएगी। गठबंधन की सरकार सब करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.