76वें जन्मदिन पर मुलायम सिंह ने काटा 76 किलो का केक, पीएम ने दी बधाई
सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर 76 किलो का केक काटा और अपने बेटे अखिलेश यादव को सबसे पहले केक खिलाया इसके बाद अखिलेश के बच्चों और सांसद डिम्पल यादव समेत सभी परिवारी जनों को केक दिया केक काटने के बाद उनको बधाई देने वालों का तांता
लखनऊ। सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर 76 किलो का केक काटा और अपने बेटे अखिलेश यादव को सबसे पहले केक खिलाया इसके बाद अखिलेश के बच्चों और सांसद डिम्पल यादव समेत सभी परिवारी जनों को केक दिया केक काटने के बाद उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। मुलायम सिंह यादव ने कहा आप लोगों ने मेरा सम्मान किया तो मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि खुशहाली और बराबरी ही समाजवाद है। बोले उत्तर प्रदेश देश का नम्बर एक राज्य है,किसी को दवा के बगैर नही मरने देंगे। सम्पन्नता और सादगी समाजवाद है। मेरी जगह किसी गरीब का जन्मदिन होता तो ज्यादा खुश होता।
मुलायम को बर्थडे गिफ्ट में 'अगली सरकार' देना चाहते हैं अखिलेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन के तोहफे के रूप में 2017 में दोबारा सरकार देना चाहते हैं। यह बात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों में कही।
मुलायम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अपने पैतृक गांव सैफई में पौधारोपण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता जी के जन्मदिन पर पौधरोपण एक बहुत अच्छा विचार है, जिससे जनता में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक व प्रभावी संदेश जाए और लोग पौधे लगाएं। उन्होंने अपने ग्रीन बेल्ट के सपने को दोहराते हुए कहा कि इस पौधरोपण कार्यक्रम से नेताजी के जन्मदिन के अवसर को भी यादगार बनाने की कोशिश की गई है।
दस किमी लंबे सतरंगी अभिवादन से अभिभूत हुए मुलायम
सुबह से ही मुलायम सिंह के स्वागत को सड़क पर इंतजार कर रहे सैफईवासी दोपहर तक अपनी जगह से नहीं हटे। सैफई हवाई पट्टी से लेकर गांव तक के रास्ते स्वागत करने वालों से पटा पड़ा था। सपा मुखिया ने सभी का अभिवादन स्वीकारते हुए आशीर्वाद और शुभकामनाओं भरा दस किमी का फासला तय किया। मुलायम ने सैफई पहुंचकर किसान बाजार में कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों के बीच पर्यावरण को संदेश देने के लिए मौलश्री पौधे का रोपण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल ङ्क्षसह यादव सहित प्रदेश सरकार के दो दर्जन मंत्री भी थे। इन्होंने भी पौधरोपण किया। इसके बाद मुलायम सैफई रिम्स के ट्रामा सेंटर में पहुंचे, यहां पर मेडिकल छात्रों ने रक्तदान किया। जन्मदिन समारोह को लेकर सैफई को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
लॉयन सफारी पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर अचानक लायन सफारी पहुंचे और एक घंटे तक वहां रहे। उन्होंने ब्रीङ्क्षडग सेंटर में शेरों का हाल जाना। अफसरों से कहा कि शेरों की देखभाल में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने संकेत दिये कि जल्द ही लॉयन सफारी को चालू कर दिया जायेगा। अफसरों ने बताया कि फरवरी तक नये शावक आने की उम्मीद है। बीते दिनों शावकों की मौत को लेकर भी अफसरों से चर्चा की।
काफिले की गाडिय़ां टकरायीं
सफारी से सैफई वापस लौटते समय मुख्यमंत्री का काफिला तेजी से जा रहा था तभी कचौरा घाट चौराहे पर किसी के हाथ दिये जाने पर वह रुक गये। इससे पीछे तेजी से आ रही गाडिय़ां टकरा गयीं। जिसमें एक अंबेसडर कार क्षतिग्रस्त हो गई।
सीएम ने घायल को अस्पताल भेजा
मुख्यमंत्री ने एक दुर्घटना में घायल पड़े 45 वर्षीय विशंभर ङ्क्षसह निवासी चौगान सिविल लाइन को फ्लीट की एंबुलेंस से तुरंत जिला अस्पताल भेजा। फ्लीट गुजरने से चंद मिनट पहले ही दुर्घटना हुई थी।