उप्र में संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं आजम
लखनऊ। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर
लखनऊ। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आजम खां को चुनौती दी कि यदि सपा सरकार में साहस है तो संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध लगाकर देखें, उन्हें जनता से मुंहतोड़ जवाब मिल जाएगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दैनिक जागरण से कहा कि आजम खां सिमी जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन की हिमायत करते हैं और उनकी सरकार चुन-चुन कर आतंकवादी गतिविधियों के आरोपियों पर से मुकदमे वापस ले रही है। वाजपेयी ने कहा कि अपने बेटे की ताजपोशी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने पर अहमद बुखारी की निंदा से परहेज करने वाले आजम खां केवल प्रचार के लिए गृह मंत्री को पत्र लिखने का ढकोसला बंद करें। उन्होंने चुनौती दी कि यदि आजम खां और उनकी सरकार में हिम्मत है तो प्रदेश में संघ पर प्रतिबंध लगा कर दिखाएं।