अगस्ता वेस्टलैंड मामला भाजपा की राजनीतिक साजिश : राजीव
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कानपुर में कहा कि ये भाजपा की राजनीतिक साजिश और कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश है।
लखनऊ। कानपुर के अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि ये भाजपा की राजनीतिक साजिश है। कांग्रेस अध्यक्षा को बदनाम करने की कोशिशें चल रही है। कूटनीतिक हालातों से लोग वाकिफ हैं। ग्रीनपार्क में पत्रकारवार्ता में शुक्ला ने कहा कि हेलीकॉप्टर खरीद में कोई गड़बड़ी संप्रग मुखिया या पूर्व प्रधानमंत्री ने की होती तो फिर जांच शुरू कराई न जाती। मनमोहन सरकार में ही इस मसले की जांच शुरू करा दी गई थी। केंद्र सरकार इस मसले को तूल देकर छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। जांच में असलियत खुद ब खुद सामने आ जाएगी।