जेठानी से झगडऩे के बाद पत्नी ने पति को किया आग के हवाले
अमरोहा में आज एक अजीब मामला सामने आया है। अनबन होने पर एक पत्नी ने पति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसमें पति बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी
कानपुर। अमरोहा में आज एक अजीब मामला सामने आया है। अनबन होने पर एक पत्नी ने पति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसमें पति बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।
बीते दिन जेठानी व देवरानी में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। मामला बढऩे पर कोतवाली पहुंच गया था। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था और एक ही परिवार का मामला होने के चलते घर भेज दिया था। गुरुवार सुबह परिजनों ने भी आपस में बैठकर समझौता करा दिया था। देवरानी मानने को तैयार नहीं थी। जिसे मनाने के चक्कर में उसकी अपने पति से अनबन हो गई। आरोप है कि पत्नी ने अपने पति के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग इक_ा हुए और आग बुझाई। मगर तब तक युवक बुरी तरह झुलस चुका था। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।