Move to Jagran APP

राहुल गांधी को कल सहारनपुर में आने की अनुमति नहीं

कल कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सहारनपुर आने का कार्यक्रम तय किया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को पुलिस प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 01:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 05:37 PM (IST)
राहुल गांधी को कल सहारनपुर में आने की अनुमति नहीं
राहुल गांधी को कल सहारनपुर में आने की अनुमति नहीं

लखनऊ (जेएनएन)। सहारनपुर में ङ्क्षहसा के बाद माहौल नियंत्रण करने में लगे पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहानरपुर आने की अनुमति नहीं दी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कल सहारनपुर का दौरा करने का कार्यक्रम बनाया है। 

loksabha election banner

सहारनपुर तीन दिन तक ङ्क्षहसा की आग में जलता रहा। यहां के शब्बीरपुर समेत विभिन्न स्थानों पर हुई जातीय ङ्क्षहसा में सड़कों पर मानवता का खुलेआम कत्लेआम हुआ। दलितों और ठाकुरों के बीच हुई ङ्क्षहसा के कारण सहारनपुर के डीएम के साथ एसएसपी को निलंबित किया गया। अब यहां पर नेता लगभग रोज दौरा कर रहे हैं। 

इसी क्रम में कल कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सहारनपुर आने का कार्यक्रम तय किया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को पुलिस प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। एडीजी लॉ एंड आर्डर आदित्य मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि कल सहारनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष के दौरे को हमारी अनुमति नहीं है।

इसके साथ ही सहारनपुर के एसएसबी बबलू कुमार ने कहा कि अगर इसके बाद भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल सहारनपुर आने का प्रयास करते हैं तो उनको हवाई पट्टी पर रोका जाएगा।

राहुल गांधी के सहारनपुर दौरे पर यूपी पुलिस ने रोक लगा दी है। इस बात को लेकर कांग्रेसियों में गुस्‍सा है। कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के. राजू ने कहा है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और हमें जाने तक नहीं दिया जा रहा। योगी सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। राहुल सिर्फ पीडि़त दलित परिवार से मिलकर बात करना चाहते हैं।

राहुल गांधी के सहारनपुर दौरे पर बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा है कि राहुल गांधी की एक स्टाइल बन गई है। जहां दिक्कत होती है वो वहां जाकर मीडिया के सामने अपनी पार्टी को चमकाना चाहते हैं। पहले भी ऐसी कोशिश की लेकिन जनता ने जवाब दिया। जब प्रशासन वहां स्थिति सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है तो राहुल गांधी पॉलिटिकल टूरिज्म करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को सहारनपुर जिला प्रशासन ने आने की अनुमति नहीं दी थी, इसके बाद भी वह नई दिल्ली से सड़क मार्ग से सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव पहुंच गईं। उनके आने से पहले तथा जाने के बाद वहां पर माहौल बेहद अराजक हो गया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.