Move to Jagran APP

राजनीति के अखाड़े में उतरे अभिनेता राजपाल यादव, बनाई पार्टी

वॉलीबुड अभिनेता राजपाल यादव राजनीति के अखाड़े में उतर गए हैं। उन्होंने सर्व सम्भाव पार्टी का गठन किया है। पार्टी से प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव में उतारे जाएंगे।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 03:56 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 04:14 PM (IST)
राजनीति के अखाड़े में उतरे अभिनेता राजपाल यादव, बनाई पार्टी

लखनऊ (जेएनएन)। वॉलीबुड अभिनेता राजपाल यादव राजनीति के अखाड़े में उतर गए हैं। उन्होंने सर्व सम्भाव पार्टी का गठन किया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस पार्टी से प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। लखनऊ में पार्टी के गठन की घोषणा करने के बाद दैनिक जागरण से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि राजनीति गलत नहीं है, कुछ लोगों ने इसका स्वरूप गंदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस धारणा को बदलने आए हैं। वह समाज को दिखाएंगे कि राजनीति कैसे की जाती है।

loksabha election banner

सपा घमासानः सत्ता और संगठन की रार में बढ़ती दिखीं कुछ नई दरारें

राजनीतिक पार्टियों में मचे घमासान पर राजपाल यादव ने कहा कि वह विवाद की नहीं, संवाद की राजनीति करेंगे। उनका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है और वह ऐसा करके दिखाएंगे।राजपाल यादव ने कहा कि वह सत्ता या स्वार्थ की बजाय समाज का उत्थान करने वाली राजनीति करने आए हैं। उनकी पार्टी विकास की बात करेगी, लेकिन विकास का मतलब सिर्फ मेट्रो बनाना नहीं होगा। वह किसानों के कर्ज की पाई-पाई चुकते होते देखना चाहते हैं। एक्सप्रेस-वे से पहले हर गांव में सड़क बनी देखना चाहते हैं।"

सपा के महागठबंधन की कोशिशों पर कांग्रेस ने कहा-अभी कोई वार्ता नहीं
बड़े भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। मुख्य टीम में कौन-कौन से चेहरे शामिल होगे। क्या दूसरे दलों के नेता भी उनकी पार्टी का हिस्सा बनेंगे। क्या उनकी पार्टी से कुछ और फिल्म एक्टर भी चुनाव लड़ सकते हैं, चुनाव प्रचार में कौन-कौन फिल्मी सितारे उनके साथ आएंगे। इन सवालों के जवाब के लिये उन्होंने थोड़ा इंतजार करने को कहा।

सोशल मीडिया में समाजवादी कुनबे की कलह पर क्रिएशन की बाढ़

पूरी प्लानिंग के साथ आए हैं
कहीं यह पार्टी भी चुनाव के बाद गायब न हो जाए। इस पर राजपाल यादव का जवाब था कि उनकी पार्टी चुनावी मौसम का मेढ़क नहीं है। वह काफी समय से इसके लिये तैयारी कर रहे थे। पार्टी की घोषणा चुनाव के समय इसलिए की, क्योंकि यही सबसे उपयुक्त समय था। उन्होंने कहा कि वह पूरी प्लानिंग के साथ आए हैं, किसी का भरोसा नहीं तोड़ेंगे।

सपा ने शुरू की लोहिया, गांधी और चरण सिंहवादियों को साथ लाने कवायद
समाज के सामने रखेंगे विकल्प
2015 में राजपाल यादव फिल्म आई थी डर्टी पॉलीटिक्स। उसमें उनका किरदार आम आदमी का था, लेकिन अबकी बार वह असल राजनीति में उतरे हैं। मंझे हुए नेता की तरह राजपाल ने कहा कि उनकी पार्टी समाज के सामने सार्थक, सकारात्मक, रचनात्मक विकल्प रखेगी। राजपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी आंदोलन कर सत्ता हासिल करने की बजाय सीधा संवाद करने, समस्याओं का हल तलाशने का काम करेगी।⁠⁠⁠⁠


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.