भाई को राखी बांधने आई महिला के दो बच्चे तालाब में डूबे
अपने मायके आई एक महिला के दो मासूम बच्चों की तालाब में डूब गए। दोनो बच्चे सुबह शौंच के लिए खेतों की ओर से से गए थे।
By Ashish MishraEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 12:57 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 01:01 PM (IST)
लखनऊ। अपने मायके आई एक महिला के दो मासूम बच्चों की तालाब में डूब गए। दोनो बच्चे सुबह शौंच के लिए खेतों की ओर से से गए थे। गांव वालों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनो की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार देवरिया के लॉर थाना क्षेत्र के ग्राम अजना निवासी नेबुलाल की बेटी रीता अपने दो बेटों राहुल व भूली के साथ राखी बांधने आई थी। उसकी ससुराल बिहार के सीवान में हैं। सुबह दोनो बच्चे शौच के लिए तालाब की ओर गए थे। तभी दोनो तालाब में डूब गए। उधर से निकले ग्रामीणों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनो को डाक्टरों को मृत घोषित कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें