निर्भया स्कीम के तहत यूपी में चलेंगी 50 पिंक बसें
त्रिनेत्र योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से परिवहन निगम अपनी सभी 12,500 बसों में सीसीटीवी व डीवीआर के साथ पैनिक बटन भी लगाएगा।
लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। सार्वजनिक परिवहन के साधनों में महिलाओं को असुविधा से बचाने और उन्हें सुरक्षित यात्र मुहैया कराने के लिए निर्भया योजना के तहत प्रदेश में 50 पिंक बसें चलाई जाएंगी। योजना के तहत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रलय ने महिलाओं की सुविधा को लेकर पिंक बसों व व्यवस्थाओं के लिए कुल 83.40 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है।
त्रिनेत्र योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से परिवहन निगम अपनी सभी 12,500 बसों में सीसीटीवी व डीवीआर के साथ पैनिक बटन भी लगाएगा। यह बटन आपात स्थिति में महिलाओं की आवाज बसों के बाहर तक पहुंचाएगा और उन्हें मदद मुहैया कराएगा।
त्रिनेत्र योजना के लिए 47.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली पिंक बसें वातानुकूलित होंगी और उनमें एक और तीन सीटों की और दूसरी ओर दो सीटों की कतारें होंगी। इसी तरह 24 इंटरसेप्टर वाहनों के साथ आदिशक्ति के नाम से महिलाओं का सुरक्षा दस्ता भी गठित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: साक्षी महाराज का दावा, भाजपा का लक्ष्य 2019 चुनाव से पहले मंदिर का निर्माण
जहां से पिंक बसें शुरू होंगी, उन सभी टर्मिनल पर वातानुकूलित वेटिंग हॉल बनाया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारी विनीत सेठ ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रलय की प्राधिकार समिति के सामने प्रस्तुतिकरण के बाद परिवहन निगम के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है।
यह भी पढ़ें: सांप काटने पर जिसे मरा समझ नदी में बहाया, वो बीस साल बाद लौटा