Move to Jagran APP

दो नायब व 22 कैबिनेट मंत्रियों के साथ योगी ने ली यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्या व डॉ. दिनेश शर्मा व 22 कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ली।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 19 Mar 2017 10:50 AM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 07:04 PM (IST)
दो नायब व 22 कैबिनेट मंत्रियों के साथ योगी ने ली यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ
दो नायब व 22 कैबिनेट मंत्रियों के साथ योगी ने ली यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद आज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो गया। आज योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री जबकि केशव प्रसाद मौर्या व डॉ. दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह दिन में दो बजे कांशीराम स्मृति उपवन में शुरू हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, 13 राज्यों के मुख्यमंत्री, 15 केंद्रीय मंत्री तथा दर्जनों सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। योगी आज ही लोकभवन में सीएम पद का चार्ज भी लेंगे। फिर वहां के बाद वह अपने नए कैबिनेट के सभी मंत्रियों की मीटिंग लेंगे। उसके बाद वह शाम पांच बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। 

loksabha election banner
इन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ 
योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में 22 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गयी। इनमें सुरेश खन्ना, चेतन चौहान, स्वामी प्रसाद मौर्या, चौधरी लक्ष्मी नारायण, श्रीकांत शर्मा, एसपी सिंह बघेल, राजेश अग्रवाल, धरम पाल सिंह, बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन 'गोपाल', रीता बहुगुणा जोशी, मुकुट बिहारी वर्मा, रमापति शास्त्री, सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी, जय प्रकाश सिंह, सूर्य प्रताप शाही, दारा सिंह चौहान, राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह', नंद कुमार गुप्ता 'नंदी', सिद्धार्थ नाथ सिंह, ओम प्रकाश राजभर ने शपथ ली। 
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
अनिल राजभर, उपेन्द्र तिवारी, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, धरम सिंह सैनी, सुरेश राणा, डॉ. महेंद्र सिंह, स्वाती सिंह, अनुपमा जायसवाल ने शपथ ली। 
राज्य मंत्री
गुलाबो देवी, बलदेव ओलख, अतुल गर्ग, संदीप सिंह, अर्चना पाण्डेय, रणवेंद्र प्रताप सिंह 'धुन्नी सिंह', मन्नु कोरी, ज्ञानेंद्र सिंह, जय प्रकाश निषाद, संगीता बलवंत, नीलकंठ तिवारी, जय कुमार सिंह 'जैकी', मोहसिन रजा, सुरेश पासी 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.