अयोध्या में रामायण संग्रहालय के लिए 20 एकड़ जमीन की मंजूरी
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कार्य संभालने के बाद ही संकल्प पत्र से जुड़े वादे पूरे करने की तैयारी कर ली। उन्होंने अयोध्या में बनने वाले रामायण संग्रहालय से जुड़ा अहम फैसला लिया।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 03:42 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 04:31 PM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सत्तासीन होते ही अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ा मुद्दा गरमा गया है। आज एक ओर सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद से जुड़े दोनों पक्षों को आपस में बात कर इसे सुलझाने के लिए कहा है। वहीं नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अयोध्या में बनने वाले रामायण संग्रहालय से जुड़ा अहम फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अपना कार्य संभालने के बाद ही संकल्प पत्र से जुड़े सभी वादे पूरे करने की तैयारी कर ली है।
इसी बीच उन्होंने अयोध्या में बनने वाले रामायण संग्रहालय से जुड़ा अहम फैसला लिया है। उन्होंने रामायण संग्रहालय के लिए 20 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। इस रामायण संग्रहालय की योजना की नींव बीजेपी पहले ही रख चुकी है।
बीते वर्ष अयोध्या में राम जन्भूमि से 15 किलोमीटर की दूरी पर 25 एकड़ की जमीन की इसके लिए पहचान की गई थी। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय ने महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 225 करोड़ रुपये आवंटित किया था।
इस संग्रहालय में रामायण के सभी प्रसंगों का लाइव प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
संग्रहालय के लाइब्रेरी में हर भाषा में लिखी गई रामायण उपलब्ध होगी। मीडिया में आज संग्रहालय के लिए जमीन आवंटन को लेकर काफी चर्चा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें