बदलेगा मौसम का मिजाज
जासं, लखनऊ : मौसम का मिजाज बदलने को है। अगले दो-तीन दिन राजधानी सहित प्रदेश भर में बदली व बारिश का म
जासं, लखनऊ : मौसम का मिजाज बदलने को है। अगले दो-तीन दिन राजधानी सहित प्रदेश भर में बदली व बारिश का मौसम बना रहेगा। यही नहीं पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।
इधर कई दिनों से लोग उमस भरी तेज गर्मी से परेशान हैं। बुधवार को राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई लेकिन गर्मी व उमस से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। सुबह से ही जबर्दस्त उमस महसूस ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप और गर्मी से अब राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं प्रदेश से ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके चलते तीन-चार दिन मौसम नर्म बना रहेगा।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वातावरण में आर्द्रता 100 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बदली रहेगी। बारिश की भी संभावना है।