किसानों की बीहड़ जमीनें बनेंगी उपजाऊ
जागरण संवाददाता, लखनऊ: भूमि सुधार निगम की ओर से 11 हजार हेक्टेयर बीहड़ भूमि को सुधारा जाएगा। निगम मीड
जागरण संवाददाता, लखनऊ: भूमि सुधार निगम की ओर से 11 हजार हेक्टेयर बीहड़ भूमि को सुधारा जाएगा। निगम मीडिया प्रबंधक डॉ.केबी त्रिवेदी ने बताया कि फतेहपुर व कानपुर में पांच हजार हेक्टेयर बीहड़ सुधार के पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब राजधानी इकाई की ओर से बाराबंकी के हैदरगढ़ के अलावा फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, इलाहाबाद, जौनपुर व सुल्तानपुर में बीहड़ भूमि को उपजाऊ बनाया जाएगा। हैदरगढ़ के मिश्रान गांव में किसानों को जमीन सुधार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भूमि उपजाऊ बनाने के लिए किसानों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
महिलाओं को मिलेगा रोजगार
बीहड़ जमीन वाले किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए उनके घर की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। महिलाओं को लघु उद्योगों के संचालन का प्रशिक्षण देने के साथ बकरी पालन से भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए निगम की ओर से आर्थिक मदद भी दी जाएगी।