आयोग की हेल्पलाइन से नहीं मिल रही हेल्प
लखनऊ : पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचन आयोग की आधिकारिक हेल्पलाइन काम नहीं कर रही है। इस वजह से र
लखनऊ : पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचन आयोग की आधिकारिक हेल्पलाइन काम नहीं कर रही है। इस वजह से रविवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लोगों को खासी दिक्कत हुई। हेल्पलाइन पर मदद के लिए फोन घुमाते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार लोग बिना शिकायत दर्ज कराए ही वापस लौट गए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची का पुनरीक्षण 15 सितंबर से शुरू हुआ है। 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के लिए आयोग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। मगर रविवार से ही हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहा था। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई बूथों पर फार्म-6 नहीं मिल रहा था।
-दो बार और विशेष अभियान
पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान नौ और 23 अक्टूबर को चलाया जाएगा। विशेष अभियान के दौरान सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।
-दो जनवरी को आखिरी प्रकाशन
विधानसभा चुनावों के लिए वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन दो जनवरी को किया जाएगा। दावे और आपत्तिया 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं। ----