नवल किशोर रोड पर अतिक्रमण हावी
लखनऊ : चंद दिनों पहले जिस रोड पर यातायात पुलिस, नगर निगम और एलडीए को अभियान चलाना था, वहां अभियान तो
लखनऊ : चंद दिनों पहले जिस रोड पर यातायात पुलिस, नगर निगम और एलडीए को अभियान चलाना था, वहां अभियान तो नहीं चला लेकिन जाम की समस्या जरूर बढ़ गई है। नवल किशोर रोड पर अतिक्रमण ने पूरी तरह से पैर पसार लिए हैं। सुबह व शाम को निकलना यहां से मुश्किल हो रहा है। बची हुई कसर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर लगाकर पूरी कर दी है।
डिवाइडर लगने से जो यातायात व्यवस्था सुगम थी वह अब खराब हो गई है। बिना किसी रणनीति के यहां डिवाइडर लगा दिए गए हैं। इससे पहले सड़कों के किनारे लगे अतिक्रमण को हटाने की जरूरत तक नहीं समझी गई। ऐसे में करीब एक किमी. रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। अधिकारियों का तर्क है कि यह प्रायोगिक तौर पर है। जाम बढ़ने पर डिवाइड हटाए भी जा सकते हैं। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
जोनल अफसर अशोक सिंह के मुताबिक केशन रोड के पास लगने वाले स्टैंड को हटा दिया गया है। पूर्व से घोषित इस वेंडिंग जोन में नवल किशोर रोड के किनारे लग रहे आधा दर्जन से अधिक ठेलों व गुमटियों को उक्त पार्किंग स्थल के आसपास शिफ्ट किया जाएगा। उनके मुताबिक इसके बाद सड़क से अतिक्रमण करीब करीब खत्म हो जाएगा।