Move to Jagran APP

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में 29 को रैली

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में 29 जुलाई को एक रैली को संबोधित करेंगे। रैली रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 04:09 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 05:09 PM (IST)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में 29 को रैली

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन वापस पाने की तलाश में लगी कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2017 में जोरदार तैयारी से उतरने को तैयार है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में 29 जुलाई को एक रैली को संबोधित करेंगे। रैली रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगी।

loksabha election banner

राहुल गांधी लखनऊ में 29 जुलाई को रमाबाई मैदान में रैली को संबोधित करने के साथ बूथस्तर के कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें- पिछले दो साल में सोनिया-राहुल ने संसद में सरकार से नहीं पूछा एक भी सवाल

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बताया कि अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस में ऊर्जावान व सक्षम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस दौरान समय-समय पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। राज बब्बर ने कहा कि फिलहाल पिछली कार्यकारिणी अग्रिम आदेशों तक काम करती रहेगी।

कांग्रेस आक्रामक मूड में

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नयी टीम बनाने के साथ ही हमलावर मूड में है। 27 साल, यूपी बेहाल नारा के साथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यात्रा निकालेगी। यात्रा को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली से रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें- राज बब्बर क्या, प्रियंका या राहुल भी नहीं कर सकेंगे यूपी कांग्रेस का भला : केशव

यात्रा में उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद के साथ प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व सीएम कैंडीडेट शीला दीक्षित शामिल होंगी। यह यात्रा मुरादाबाद व शाहजहापुर में सभा करेगी। यात्रा का 25 जुलाई को कानपुर में समापन होगा। इसके बाद यात्रा की टीम 25 की शाम को कानपुर में रैली करेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस का सत्यापन : राहुल गांधी हैं गाजियाबाद में घरेलू सहायक

कांग्रेस की इस यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व आरपीएन सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद व प्रकाश जोशी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश चुनाव सेल के प्रचार प्रभारी डॉ.संजय सिंह व चुनाव प्रभारी प्रमोद तिवारी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, वरिष्ठ नेता जफर अली नकवी तथा पीएल पुनिया भी इस यात्रा में रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.