बुलंदशहर के झाझर में पुलिस-किसानों में फायरिंग, पथराव और तोड़फोड़
बुलंदशहर में किसान-पुलिस से भिडंत में गांव वालों के पथराव का जवाब पुलिस फायरिंग से मिला। यहां चार किसानों को गोली लगने की सूचना है। दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ (जेएनएन)। बुलंदशहर में भट्टा पारसौल से सटे झाझर में चकबंदी बंद कराने के लिए आठ दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसानों का टेंट उखाडऩे पर जमकर बवाल हुआ। किसानों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस की कई गाडिय़ां तोड़ दीं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने रबर बुलेट दागे। इसमें तीन किसानों के घायल होने की सूचना है, पर पुलिस फायरिंग से इन्कार कर रही है। उधर 6 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। भीड़ ने 10 घंटे जेवर-झाझर-बुलंदशहर मार्ग जाम रखा।
35 साल से झाझर में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को बंद कराने की मांग को लेकर भट्टा पारसौल के किसान नेता मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में आठ दिन से आठ पुरुष-महिलाएं आमरण अनशन पर बैठे थे। शुक्रवार तड़के 4.30 बजे पुलिस व प्रशासन के अफसर भारी पुलिस बल के साथ दो जेसीबी व दो ट्रैक्टर लेकर धरनास्थल पर पहुंचे। धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने टेंट उखाड़ दिया और दो जनरेटर सहित अन्य सामान ट्रैक्टरों पर लादकर थाने ले जाने लगे। इससे गुस्साये ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस की कई गाडिय़ां क्षतिग्रस्त कर दीं। चौकी इंचार्ज झाझर आनंदवीर मलिक बाइक छोड़कर भाग निकले।
हेमराज, घनश्याम व जयप्रकाश को पुलिस ने मारी गोली
झाझर के किसानों का आरोप है कि पुलिस की फायरिंग में हेमराज, घनश्याम व जयप्रकाश घायल हो गए। पुलिस फायरिंग से इन्कार कर रही है। चिकित्सकों के मुताबिक तीनों गोली नहीं पत्थर की चोट से घायल हुए हैं। इसके बाद महिला, पुरुष व बच्चे लाठी-डंडे व पत्थर लेकर सड़क पर उतर आए और जेवर -ककोड़- बुलंदशहर मार्ग जाम कर दिया। भीड़ का आरोप था कि पुलिस व भूमाफिया ने जबरन धरना खत्म कराने के दौरान किसान नेता मनवीर तेवतिया को गायब कर दिया। मनवीर तेवतिया को धरना स्थल पर लाये बिना किसी भी कीमत पर जाम नहीं खोला जाएगा। दोपहर बाद खुर्जा सीओ आरपी ङ्क्षसह ने एक घंटे की वार्ता के बाद किसानों को मनाकर तीन बजे जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष ककोड़ को सस्पेंड करने की मांग के साथ उन पर 307 का मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिए यहां क्लिक करें