Move to Jagran APP

आरएसएस देश का सबसे कायर संगठन : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को देश का सबसे कायर संगठन बताया है। आप नेता संजय सिंह आज वाराणसी के बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 26 May 2016 03:36 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 11:24 AM (IST)
आरएसएस देश का सबसे कायर संगठन : संजय सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को देश का सबसे कायर संगठन बताया है। आप नेता संजय सिंह आज वाराणसी के बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में थे।

loksabha election banner

संजय सिंह ने आरएसएस को तो सबसे कायर संगठन बताया जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को वह सबसे डरपोक मानते हैं। बीएचयू में कल आप के कार्यकर्ताओं के साथ ही महिलाओं को पीटे जाने पर संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक तरफ वे सेल्फी विद डॉटर की बात करते है और दूसरी तरफ उनके ही संसदीय क्षेत्र में आरएसएस के साथ बीएचयू के वीसी के गुंडे महिलाओ के कपडे फाड़ रहे हैं। इतने बड़े कुकृत्य पर तो प्रधानमंत्री मोदी को शर्म करनी चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मोदी गठजोड़ करके उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाडऩे की कोशिश कर रहे है। संजय सिंह ने मारपीट करने वाले बीएचयू के गुंडों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इसके साथ उन्होंने कहा कि वह बीएचयू के वीसी के खिलाफ कार्यवाई के लिए राष्ट्रपति से शिकायत दर्ज कराएंगे।

एक हफ्ते तक प्रदेश में कल से आंदोलन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की घटना के खिलाफ 27 मई को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जायेगी। साथ ही बीएचयू प्रशासन पर करवाई के लिए 15 दिन बाद बनारस में सद्बुुद्धि यज्ञ करेंगे। अब वह वीसी को हटाने के लिए मांगपत्र तैयार करेंगे। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के खराब हालात को आप ही पटरी पर ला सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.