मुजफ्फरनगर की भरी पंचायत में महिला को मारे पांच जूते
भैंस चोरी को लेकर मुजफ्फरनगर की पंचायत में एक महिला को पांच जूते मारे गए। यही नहीं, उस पर साठ हजार जुर्माना ठोका गया। महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार की है। गांव कुलहेड़ी से कुछ समय पहले एक व्यक्ति की भैंस चोरी हो गई। इसी
लखनऊ। भैंस चोरी को लेकर मुजफ्फरनगर की पंचायत में एक महिला को पांच जूते मारे गए। यही नहीं, उस पर साठ हजार जुर्माना ठोका गया। महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार की है। गांव कुलहेड़ी से कुछ समय पहले एक व्यक्ति की भैंस चोरी हो गई। इसी गांव की महिला ने भैंस बरामद करवाने में पुलिस का सहयोग किया था। महिला ने पुलिस को बताया कि इसी बीच गांव से एक और किसान की भैंस और चोरी हो गई। इस मामले में भी उसने पुलिस का सहयोग किया, लेकिन चोरी गई भैंस बरामद नहीं हुई। महिला ने बताया कि शनिवार को इसी बात को लेकर गांव में पंचायत हुई। महिला का कहना था कि पंचायत ने 60 हजार का आर्थिक दंड देने के साथ उसे पांच जूते लगाने का एलान किया। उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे पांच जूते मारे गए। दूसरी ओर गांव के ही एक और व्यक्ति ने भी थाने में तहरीर दी है। उसका दावा है कि पंचायत के समक्ष महिला ने भैंस के साठ हजार रुपये देने स्वीकार किए, लेकिन अब वह इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।