बस्ती में चेकिंग के दौरान एआरटीओ से मारपीट
उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर है। लोगों का कानून अपने हाथ में लेना तथा पुलिस व प्रशासन के लोगों ने मारपीट आम बात है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 12:05 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 01:13 PM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर है। लोगों का कानून अपने हाथ में लेना तथा पुलिस व प्रशासन के लोगों ने मारपीट आम बात है।
बस्ती में आज टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान में लगे एआरटीओ से कुछ लोगों ने मारपीट की। यह लोग चेकिंग का विरोध कर रहे थे। इसी बीच इन लोगों ने लाठी-डंडे लेकर चेकिंग टीम पर हमला बोल दिया। जिसके कारण वहां पर अफरातफरी मच गई। वहां पर एआरटीओ की टीम को हमलावरों का मुकाबला करने में खासी मशक्कत के बाद विवाद शांत हुआ। पुलिस ने चालक शिव कैलाश, प्रर्वतन चालक सहायक सम्भागीय अधिकारी की तहरीर पर रामकरन चौधरी, प्रधान के अलावा पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें