ताज के पश्चिमी व दक्षिणी गेट के ऊपर से होकर उड़ा विंटेज प्लेन
विश्वदाय स्मारक ताज के ऊपर आज दोपहर विंटेज प्लेन ने उड़ान भरी। इस पर ताज और उसके आसपास तैनात सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) इस तरह की उड़ान रोकने के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेज रहा है। मामला सुबह 11:30 बजे का है। एशियन फुटबाल कन्फेडरेशन
लखनऊ। विश्वदाय स्मारक ताज के ऊपर आज दोपहर विंटेज प्लेन ने उड़ान भरी। इस पर ताज और उसके आसपास तैनात सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) इस तरह की उड़ान रोकने के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेज रहा है। मामला सुबह 11:30 बजे का है। एशियन फुटबाल कन्फेडरेशन के 47 देशों का प्रतिनिधिमंडल ताज देखने आया था। इसी दौरान ताज के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ विंटेज प्लेन नजर आया। इसे देख केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवान मुस्तैद हो गए। प्लेन खान-ए-आलम की तरफ से आया था और स्मारक के ऊपर से पूर्वी गेट की तरफ चला गया। बाद में फिर चक्कर काटते हुए दक्षिणी गेट के ऊपर से होकर गुजरा। सीआइएसएफ के सूत्र बताते हैं कि जब तस्दीक की गई, तो प्लेन के खेरिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने की जानकारी मिली। मौसम खराब होने के कारण यह भटकते हुए स्मारक के ऊपर आ गया था। यह प्लेन प्रथम विश्व युद्ध के समय का बताया जा रहा है।
कहीं ट्रेसी टेलर तो नहीं?
ट्रेसी कर्टिस टेलर ग्रेट ब्रिटेन से ऑस्ट्रेलिया की 13 हजार मील की 23 देशों की तीन महीने की यात्रा पर अकेले हवाई सफर पर निकली हुई हैं। वह एमिली जॉन्सन के फुटस्टेप को फॉलो कर रही हैं। इन दिनों वह भारत में ही हैं और मंगलवार को दिल्ली थीं। वह विंटेज प्लेन बोइंग स्टीयरमैन में उड़ान भर रही हैं, जिसमें ओपन कॉकपिट है।