Move to Jagran APP

कानपुर में फेसबुक पर दोस्ती के बाद विवाहिता से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी कानपुर में एक युवक ने विवाहिता फेसबुक फ्रेंड के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने महिला के कुछ अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके जेवर तथा नकद धनराशि भी हड़प ली। विवाहिता की शिकायत पर दुष्कर्मी युवक को कल गिरफ्तार कर

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 10:19 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 11:16 AM (IST)
कानपुर में फेसबुक पर दोस्ती के बाद विवाहिता से दुष्कर्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी कानपुर में एक युवक ने विवाहिता फेसबुक फ्रेंड के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने महिला के कुछ अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके जेवर तथा नकद धनराशि भी हड़प ली। विवाहिता की शिकायत पर दुष्कर्मी युवक को कल गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर लापरवाही बेहद खतरनाक रूप ले लेती है। कानपुर के यशोदानगर क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने उसे बुलाकर दुष्कर्म किया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर की युवती के पति मेडिकल रिप्रजेंटेटिव हैं। वह अक्सर शहर से बाहर रहते हैं। छह माह पहले उसके फेसबुक एकाउंट पर दोस्ती करने के लिए कल्याणपुर निवासी ऋषि अरोड़ा ने रिक्वेस्ट भेजी। इस महिला ने कुछ दिन नजरअंदाज किया लेकिन ऋषि उसकी हर फोटो पर कमेंट करता रहा। इस पर युवती ने उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। दोनों में बात होने लगी। ऋषि की जिद पर युवती एक दिन उससे मिलने चली गई। इसके बाद ऋषि उसे एक दोस्त के घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। उसने यह बात किसी को न बताने का दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर वह ऐसा करेगी तो वह अपने मोबाइल पर सेव उसके फोटो सार्वजनिक कर देगा। युवती डर गई और यह बात किसी को नहीं बताई। एक दिन ऋषि ने उसे फोन किया और लंबी रकम मांगी। युवती ने उसे अपने जेवर व करीब 65 हजार रुपये दे दिये। इसके बाद ऋषि की मांग और बढ़ गई। उसने जल्द ही युवती से और पैसे मांगे।

पहले भी रुपये दे चुकी युवती ने इस बार पूरी घटना पति को बता दी। पति उसे लेकर नौबस्ता थाने गया। वहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ऋषि को गिरफ्तार कर लिया।

सर्तक रहें युवतियां

सीओ गोविंद नगर विशाल पाण्डेय के मुताबित युवतियों को सोशल मीडिया पर बहुत सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी अनजान से सोशल मीडिया पर दोस्ती नहीं करनी चाहिए। अपनी फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए। जरा सी लापरवाही पर उसका अंजाम बुरा ही होता है। कोई भी व्यक्ति आपको सोशल मीडिया पर परेशान या ब्लैकमेल कर रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.