Move to Jagran APP

कांग्रेस का काम सिर्फ देश को बदनाम करना : शाहनवाज हुसैन

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज लखनऊ में कांग्रेस को जमकर लताड़ा। गोरखपुर जाते समय कुछ देर तक लखनऊ में रुके शाहनवाज हुसैन ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 05:33 PM (IST)
कांग्रेस का काम सिर्फ देश को बदनाम करना : शाहनवाज हुसैन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज लखनऊ में कांग्रेस को जमकर लताड़ा। गोरखपुर जाते समय कुछ देर तक लखनऊ में रुके शाहनवाज हुसैन ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब थे।

loksabha election banner

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पहले भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने के अभियान में लगी। इसके बाद उसके निशाने पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार थी। अब कांग्रेस देश को बदनाम करने में लगी है। इसके नेता दूसरे देशों में जाकर किसी तरह से नरेंद्र मोदी की सरकार को हटाने में उनकी मदद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा आगे-आगे देखते रहिए अब कांग्रेस के लोग कहां तक जाते हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अतुल्य भारत कभी असहिष्णु नहीं हो सकता है। यह तो असहिष्णुता का माहौल पैदा कर कांग्रेस की देश को बदनाम करने की गहरी राजनीतिक साजिश है।

फिल्म स्टार आमिर खान के बयान के बारे में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आमिर खान के इस बयान से देश को नुकसान हुआ है। आमिर इस तरह के बयान से डर नहीं रहे बल्कि जनता को डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमिर खान ने पब्लिसिटी के लिए इस तरह का बयानवाजी कर रहे हैं। अब इस बारे में हमें कुछ भी नहीं कहना है। हमें जो कहना था, वह हमने कह दिया। उन्होंने कहा कि आमिर खान अपने गांव हरदोई के अख्तियापुर के लोगों से ही पूछ लें कि उनका क्या हाल है। वहां पर तो सभी लोग बेहद मेलजोल से रह रहे हैं। आमिर खान को एक बार भारत के संविधान का अध्ययन जरूर करना चाहिए।

शाहनवाज हुसैन को आइएस को एक बदनुमा दाग बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी तरह से जुड़े लोगों को हम इस्लाम का मानने वाला नहीं कह सकते हैं। यह सभी लोग इस्लाम के विरोध में काम कर रहे है। इस्लाम का काम कभी भी दहशत फैलाना नहीं रहा है। यह तो लोगों को अमन-चैन की राह पर चलना सिखाता है।

शाहनवाज हुसैन ने उत्तर प्रदेश के बारे में कहा कि यहां पर तो लोग बेहद परेशान हैं। अखिलेश यादव भले ही अच्छे पुत्र के रूप में पिता के साथ अपनी भूमिका से न्याय कर रहे हों, लेकिन वह अच्छे मुख्यमंत्री नहीं साबित हो रहे हैं। उनको अच्छा मुख्यमंत्री साबित होना होगा।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन के बारे में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सीरीज का एक मैच हार जाने के बाद से किसी भी टीम के प्रदर्शन का आंकलन ठीक नहीं होता है। भाजपा का सारो फोकस अब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर है। भाजपा यहां पर दो-तिहाई बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। पार्टी तैयारी में लग गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.