चंदौली में ट्रेन से कटकर तीन यात्रियों की मौत, एक घायल
चंदौली के मुगलसराय रेलवे स्टेशन के यार्ड में आज सुबह ट्रेन से गिरकर तीन यात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री घायल भी है। हादसा मुगलसराय रेलवे यार्ड के आरपीएफ पोस्ट के पास हुआ है। घायल यात्री को इलाज के लिए रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ। चंदौली के मुगलसराय रेलवे स्टेशन के यार्ड में आज सुबह ट्रेन से गिरकर तीन यात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री घायल भी है। हादसा मुगलसराय रेलवे यार्ड के आरपीएफ पोस्ट के पास हुआ है। घायल यात्री को इलाज के लिए रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
तीनों मृतक मजदूर झारखंड के गिरिडीह अलीपुर गांव के निवासी है। यह लोग धनबाद लुधियाना एक्सप्रेस ट्रेन से मुग़लसराय आ रहे थे। यहां से इनको ट्रेन से सूरत जाना था। यह सभी लोग छठ पूजा में अपने-अपने घर गये थे। चारों सूरत की प्राइवेट कंपनियों में कार्य करते थे। मृतको में बबलू मल्लाह (22 वर्ष), भुटकी मल्लाह (25) तथा बोधी मल्लाह (25 वर्ष) हैं। संतोष मल्लाह (30 वर्ष) घायल है। इनके साथ दो लोग और हैं। डबलू मल्लाह तथा किशोर यादव हादसे में बच गये हैं। इनकी ट्रेन यार्ड में खड़ी थी। इन छह लोगों को दूसरी ट्रेन पकडऩी थी। इसके कारण यह लोग अपनी ट्रेन से उतर गये। उन्हें लगा स्टेशन नजदीक है और छह लोग पैदल ही स्टेशन की ओर चल पड़े। इसी बीच इनकी ट्रेन चल दी और यह लोग दूसरी लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गये।