गाजियाबाद और लखनऊ में सिपाही बने बदमाशों का निशाना
गाजियाबाद और लखनऊ में आज बदमाशों ने सिपाहियों को निशाना बनाया। हमलावरों ने दोनों पर काफी निकट से गोली चलाई। इनमें से गाजियाबाद कांड में जख्मी सिपाही ने दम तोड़ दिया है जबकि लखनऊ गोलीकांड मे जख्मी सिपाही को अस्पताल पहुंचाया गया है। गाजियाबाद के लोनी इलाके में आज सिपाही
लखनऊ। गाजियाबाद और लखनऊ में आज बदमाशों ने सिपाहियों को निशाना बनाया। हमलावरों ने दोनों पर काफी निकट से गोली चलाई। इनमें से गाजियाबाद कांड में जख्मी सिपाही ने दम तोड़ दिया है जबकि लखनऊ गोलीकांड मे जख्मी सिपाही को अस्पताल पहुंचाया गया है। गाजियाबाद के लोनी इलाके में आज सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले तीन लोग थे। सिपाही का नाम सुदेश यादव है। वह एटा का रहने वाला है। आरोपी बाराती बताए गए हैं। बताया गया है कि इससे पहले बदमाशों ने सिपाही से चौकी में धुसकर शराब पीने के लिये पानी मांगा था। समझा जाता है कि इसी को लेकर हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई है। लखनऊ की जुगौली क्रासिंग गोमतीनगर क्षेत्र में करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने सिपाही के मारी गोली मार दी। सूचना पर एसपीटीजी मौके पर पहुंच गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।