Move to Jagran APP

बिसाहड़ा कांड पर यूपी सरकार कर रही एकतरफा कार्रवाई: संगीत सोम

भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ग्रेटर नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा कांड पर हो रही एकतरफा कार्रवाई से काफी नाराज हैं। संगीत सोम आज दादरी के बिसहड़ा गांव पहुंचे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 12:17 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 01:47 PM (IST)
बिसाहड़ा कांड पर यूपी सरकार कर रही एकतरफा कार्रवाई: संगीत सोम

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ग्रेटर नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा कांड पर हो रही एकतरफा कार्रवाई से काफी नाराज हैं। संगीत सोम आज दादरी के बिसाहड़ा गांव पहुंचे हैं।

loksabha election banner

मेरठ के सरधना से भाजपा के विधायक सोम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बिसाहड़ा गांव के कांड पर ठीक कार्रवाई नहीं कर रही है। इस एकतरफा कार्रवाई के कारण मामले का खुलासा नहीं हो पाएगा। विभिन्न पार्टियों के नेताओं के यहां पर पहुंचने से भी सोम खासे नाराज है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले में एकतरफा कर्रवाई कर रही है। अब अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सरकार अब कुछ दिन की ही मेहमान है। इसके साथ ही उनकी सबसे बड़ी नाराजगी ऑल इंडिया मजलिस-ए-एद्देहादुल मुस्लिमीन (एमईएम) के अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी के मुखिया से है। सोम ने कहा कि ओवैसी यहां आकर ग्रेटर नोएडा तथा नोएडा के साथ उत्तर प्रदेश को हैदराबाद न बनायें। सोम ने बिसाहड़ा के ऊंचामीर में पीडि़त परिवार के लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही संगीत सोम ने पुलिस की गोली से घायल युवक के परिवार के लोगों से भी भेंट की। इससे पहले भाजपा विधायक संगीत सोम ऊँचा अमीरपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरा किसी से भी कोई विरोध नहीं है। मेरा मानना है कि यहां पर कोई शांति भंग नहीं करेगा। हम उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई का कानून के दायरे रहकर विरोध करेंगे। कोई नारेबाजी नहीं करेगा और न ही कानून तोड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.