बस्ती में पकड़ा गया आठ फुट का अजगर
बस्ती जिले के एक गांव में आज करीब आठ फुट का अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने किसी तरह से उसके ऊपर लोहे का जाल डालकर उसको कैद किया है। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है।
लखनऊ। बस्ती जिले के एक गांव में आज करीब आठ फुट का अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने किसी तरह से उसके ऊपर लोहे का जाल डालकर उसको कैद किया है। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है।
बस्ती के दुबौलिया क्षेत्र के चिलमा बाजार के निकट सरयू नहर के किनारे आज सुबह करीब आठ फुट लंबा अजगर देखकर लोगों में दहशत फैल गई। लंबा-मोटा अजगर देख आसपास के गांव के लोगों ने उसे पकडऩे के लिए सपेरे हक्कूल को भी बुलाया। सपेरे के साथ गांव के लोग भी इस बड़े अजगर को काबू करने में लग गये। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर इनकी गिरफ्त में आ गया। इसके बाद गांव के लोगों ने इस भारी भरकम अजगर को जाली नुमा बाक्स में कैद कर दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी है। अभी भी मौके पर विशालकाय अजगर को देखने वालो की भीड़ जुटी है।