अमेठी जमीन विवाद : सम्राट साइकिल पर धोखाधड़ी का आरोप
अमेठी में किसानों के बाद शेयर धारकों ने भी सम्राट साइकिल पर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। लखनऊ के एक दंपती ने कंपनी के शेयर लिये थे, लेकिन उनका कोई फायदा नहीं हुआ।
लखनऊ। अमेठी में किसानों के बाद शेयर धारकों ने भी सम्राट साइकिल पर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। लखनऊ के एक दंपती ने कंपनी के शेयर लिये थे, लेकिन उनका कोई फायदा नहीं हुआ। उनका आरोप है कि जैन बंधुओं ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मिलकर कंपनी बनाई थी और फिर राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को बेचकर शेयर धारकों के साथ धोखा किया। उन्होंने सेबी से हस्तक्षेप की मांग की है।
मेसर्स सम्राट बाइसिकल में लखनऊ निवासी मिथिलेश बिसारिया और उनके पति इंजीनियर मुनीश्वर सहाय ने 200 शेयर खरीदे। दंपती का आरोप है कि संजय जैन ने राजीव गांधी के कहने पर कंपनी लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी और फिर कंपनी उन्हीं को बेच दी गई। अब इसका राजफाश हुआ है तो किसानों के साथ ही निवेशकों के हितों को देखते हुए सेबी को मामले में दखल कर पैसा वापस करना चाहिए। फोन पर मिथिलेश ने बताया कि उनके शेयर उन्हें वापस मिलने चाहिए।