मेरठ जेल में राखी बांधने गईं बहनों पर लाठीचार्ज
बहन तथा भाई के पर्व रक्षाबंधन पर आज मेरठ जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने गईं बहनों को लाठी तक खानी पड़ी। जेल में अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति अनियंत्रित होती देख बंदी रक्षकों ने राखी बांधने आईं बहनों पर लाठी चार्ज कर
लखनऊ। बहन तथा भाई के पर्व रक्षाबंधन पर आज मेरठ जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने गईं बहनों को लाठी तक खानी पड़ी। जेल में अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति अनियंत्रित होती देख बंदी रक्षकों ने राखी बांधने आईं बहनों पर लाठी चार्ज कर दिया।
मेरठ के जिला कारागार में रक्षा बंधन पर भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए बहनों को लाठियां तक खानी पड़ी। महिलाओं की बड़ी संख्या होने के बाद जेल प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की थी। इसके कारण कुछ महिलाएं जेल परिसर के बहरी गेट से कूदने लगी। इसके बाद वहां पर स्थिति बंदी रक्षकों ने बहनों ने लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद अधिकांश महिलाओं ने उलटे पांव लौटकर जान बचाई जबकि करीब एक दर्जन को लाठी खानी पड़ी।