Move to Jagran APP

आज लक्ष्मी बाई व लक्ष्मण पुरस्कारों से सम्मानित होंगे यूपी के खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज खेल दिवस के मौके पर प्रदेश के खिलाडिय़ों को सम्मानित करेंगे। इन खिलाडिय़ों को रानी लक्ष्मी बाई और लक्ष्मण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आज हॉकी के महान जादूगर ध्यानचंद की जयंती है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 12:09 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 12:13 PM (IST)
आज लक्ष्मी बाई व लक्ष्मण पुरस्कारों से सम्मानित होंगे यूपी के खिलाड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज खेल दिवस के मौके पर प्रदेश के खिलाडिय़ों को सम्मानित करेंगे। इन खिलाडिय़ों को रानी लक्ष्मी बाई और लक्ष्मण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

loksabha election banner

आज हॉकी के महान जादूगर ध्यानचंद की जयंती है। इस दिन को खेल दिवस के रूप में मानया जाता है। इस मौके पर सीएम अखिलेश यादव यूपी के सात महिला और चौदह पुरुष खिलाडिय़ों को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन सीएम के पांच केडी स्थित सीएम के सरकारी आवास पर किया गया है।

यह खिलाड़ी होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को 21 खिलाडिय़ों को लक्ष्मण पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और वेटरन वर्ग के पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। देवेश कुमार, हिमांशु तिवारी, चंद्रोदय नारायण, रविकांत मिश्रा, राम आसरे यादव, अनिरुद्ध सिंह, अतुलश्री पटेल, तुषार खांडेकर, अजीत कुमार सिंह को लक्ष्मण पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। सुधा सिंह, श्रद्धा दीक्षित, रंजना गुप्ता, स्थवी अस्थाना, इंदू गुप्ता और मेधा सारस्वत को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रवींद्र पाल सिंह, रजिया जैदी, रामाश्रय यादव, एमपी सिंह, पन्ने लाल और शकील अहमद को वेटरन वर्ग में सम्मानित किया जाएगा।

खिलाडिय़ों को बीस हजार रुपए पेंशन

राज्य सरकार ने नेशनल अवार्डी (राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों और राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित) खिलाडिय़ों को 20 हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने का फैसला किया है। राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों की पेंशन की रकम को दोगुना कर दिया गया है। शनिवार को मेजर ध्यानचंद की 110वीं जयंती पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खेल पुरस्कार बांटेंगे।

उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य बनेगा जहां अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल रत्न पुरस्कार के साथ खेलों के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित खिलाडिय़ों को आजीवन पेंशन देने का फैसला किया है। ऐसे सभी खिलाडिय़ों को 20 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इस संबंध में शासनादेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया। खेल निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि इस फैसले से खेलों और खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने में बहुत मदद मिलेगी। राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित खिलाडिय़ों का यह बहुत अच्छा सम्मान है। शासन ने खिलाडिय़ों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में भी बदलाव किया है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों की पेंशन पांच हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी गई है। राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को अब छह हजार रुपये मिलेंगे। पहले उन्हें तीन हजार रुपये प्रति माह मिलते थे। राज्य स्तर के खिलाडिय़ों को दो हजार रुपये प्रति माह के स्थान पर चार हजार रुपये मिलेंगे।

स्पेशल खिलाडिय़ों को भी सलामी

अमेरिका में पिछले महीने हुए स्पेशल ओलंपिक गेम्स में पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के पांच खास खिलाडिय़ों को भी खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रभरूप सिंह सेखों और पल्लव मल्होत्रा को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। ये दोनों स्पेशल खिलाड़ी लखनऊ के निवासी हैं। रजत विजेता सोमांशु शुक्ला और सतेंद्र कुमार यादव को पांच-पांच लाख के मिलेंगे। सोमांश नोएडा के निवासी हैं, जबकि सतेंद्र इटावा के हैं। कानपुर निवासी अभियांश शुक्ला ने कांस्य पदक स्पेशल ओलंपिक में जीता था, उन्हें दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.