राहुल ने डीएम व एसपी को कानून व्यवस्था सुधारने की दी नसीहत
अमेठी की बिगड़ती कानून व्यवस्था की शिकायत पर दूसरे दिन राहुल गांधी ने डीएम-एसपी को तलब कर लिया। इस दौरान उन्होंने दोनो अफसरों को कानून व्यवस्था सुधारने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अगर कानून व्यवस्था बिगड़ी तो वह चुप नहीं बैठेंगे।
लखनऊ। अमेठी की बिगड़ती कानून व्यवस्था की शिकायत पर दूसरे दिन राहुल गांधी ने डीएम-एसपी को तलब कर लिया। इस दौरान उन्होंने दोनो अफसरों को कानून व्यवस्था सुधारने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अगर कानून व्यवस्था बिगड़ी तो वह चुप नहीं बैठेंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी के सांसद राहुल गांधी ने बुधवार सुबह जिले की कानून व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी को बुलाया। उन्होंने बिजली विभाग समेत कई अन्य विभागों के अधिकारियों से भी व्यवस्था में सुधार पर बात की। अपने दौरे के अंतिम दिन आज राहुल आम लोगों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा राहुल संत विनोवा भावे की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।