Move to Jagran APP

व्यापम घोटाले में शिवराज निर्दोष साबित होंगे: गहलौत

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है। उस पर पूरा भरोसा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्दोष साबित होंगे। उनकी परछाई पर भी आरोप नहीं हैं। गड़बड़ी करने वाले लोग जेल गए और कई पर

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 06:54 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 06:58 PM (IST)
व्यापम घोटाले में शिवराज निर्दोष साबित होंगे: गहलौत

लखनऊ। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है। उस पर पूरा भरोसा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्दोष साबित होंगे। उनकी परछाई पर भी आरोप नहीं हैं। गड़बड़ी करने वाले लोग जेल गए और कई पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 1, 641 लोगों के नाम मामले में चल रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा के महाप्रशिक्षण अभियान में शामिल होने बरेली आए केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार के कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। याकूब मेमन को फांसी देने पर उठे सवाल के जवाब में थावर चंद्र गहलोत ने कहा कि वह देशद्रोही था। उसे कोर्ट ने सजा सुनाई। अब इस पर राजनीति हो रही है। यदि ऐसा करने वाले किसी पार्टी से जुड़े हैं तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के एनजीओ की ओर से बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया था। इसकी जांच आर्थिक अनुसंधान शाखा कर रही है। अखिलेश सरकार ने रिपोर्ट नहीं दी है। एक साल से यह जांच लटकी हुई है। उन्होंने कहा कि उप्र में सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है कि उप्र सरकार जातिवाद से पीछा छुड़ाए।

संसद में विपक्ष की ओर से किए जा रहे हमले के सवाल पर कहा कि विपक्षी प्रजातंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। भाजपा चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन वे राजी तो हों। अनुसूचित जाति में अन्य जातियों को शामिल क्यों नहीं किया जा रहा इसके सवाल पर उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार जनरल व एससी आयोग ने अनुमति प्रदान नहीं की है। 1950 में उन जातियों का नाम सूची में शामिल नहीं था। महंगाई के सवाल पर कहा कि देश में विकास दर तेजी से बढ़ी है। हां, यह जरूर है कि दालें आदि आइटम महंगे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक ढाई करोड़ लोगों को रोजगार दिया है।

मैला ढोना होगा खत्म

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को वृहद रूप दिया जाएगा। उप्र में दो हजार से अधिक लोगों को ट्रेनिंग दिलाकर स्वरोजगार की ओर उन्मुख किया गया है। 12 हजार शौचालय उप्र में अब भी शुष्क हैं, जिन्हें जल्द खत्म कराया जाएगा। साथ ही मैला ढोने से जुड़े लोगों को चार से पांच फीसद वार्षिक ब्याज दर पर लोन दिलाया जा रहा है।

25 करोड़ युवा बनेंगे स्वावलंबी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने कौशल मंत्रालय अलग से बनाया है। प्रशिक्षण देकर देश के 25 करोड़ लोगों को स्वावलंबी बनाया जाएगा। एससी, ओबीसी, किन्नर व कुष्ठ रोगियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पर 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बहनों को देंगे रक्षाबंधन का तोहफा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना आदि के खाते पार्टी के कार्यकर्ता बैंकों में खुलवाकर बहनों को रक्षाबंधन पर उन्हें बीमा का तोहफा देंगे। देश में 11 करोड़ बहनों को यह तोहफा मिलेगा। कहा कि इस कार्यक्रम के लिए पांच केंद्रीय मंत्रियों की टीम बनाई गई है, जिसमें वह भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.