Move to Jagran APP

धर्मनिरपेक्ष ताकतें करें भाजपा का सर्वनाश: अजीज कुरैशी

सहारनपुर में उत्तराखंड व मिजोरम के पूर्व राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने आपा और भाषा पर संयम खोते हुए कहा है कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राज्यपालों को हटाना राजनीतिक आतंकवाद है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 09:03 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 09:07 PM (IST)
धर्मनिरपेक्ष ताकतें करें भाजपा का सर्वनाश: अजीज कुरैशी

लखनऊ। सहारनपुर में उत्तराखंड व मिजोरम के पूर्व राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने आपा और भाषा पर संयम खोते हुए कहा है कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राज्यपालों को हटाना राजनीतिक आतंकवाद है। नरेंद्र मोदी ने हदुओं को गुमराह कर सत्ता हासिल की और कोई भी वादा पूरा नहीं किया। धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मोर्चा बनाकर भाजपा व मोदी का सर्वनाश करना चाहिए।

loksabha election banner

गुरुवार को बेहट की ग्लोकल यूनिवर्सिटी में आए पूर्व राज्यपाल ने पत्रकारों से कहा कि हमें आर्थिक रूप से कमजोर देशों की मदद अवश्य करनी चाहिए, लेकिन पहले अपने देश को मजबूत करने की जरत है। प्रधानमंत्री ने जितना धन विदेशों में सहायता के तौर पर बांटने का काम किया, उस धन से देश के पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों का जीवनस्तर बहुत ऊंचा किया जा सकता था। उन्होंने वन रैंक, वन पेंशन की मांग पूरी करने पर जोर देते हुए कहा कि सैनिकों को ओर अधिक सुविधाएं दिया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा व मोदी से देश की परंपरागत सभ्यता और संस्कृति को तो खतरा है ही भारत की प्रजातांत्रिक तथा धर्मनिरपेक्ष छवि भी कम खतरे में नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राष्ट्रवादी व धर्म निरपेक्ष ताकतों तथा गैर भाजपा दलों को एकजुट होकर मोर्चा बनाकर मोदी व भाजपा का सर्वनाश करना चाहिए। उन्होंने देश के विकास और धर्मनिरपेक्ष छवि को मजबूत रखने के लिए गैर भाजपा दलों का आह्वान किया कि वह सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताकर भाजपा व मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में नेतृत्व की पूरी क्षमता है और वह हर तरह से योग्य हैं। इसलिए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष तो बनाया जाना चाहिए, लेकिन नेतृत्व की बागडोर सोनिया गांधी के ही हाथ में रहनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.