मेरठ छावनी से इंसास रायफल लेकर भागा फौजी बीकानेर में गिरफ्तार
मेरठ छावनी से इंसास रायफल लेकर फरार फौजी अपने बीकानेर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। छावनी के चार्जिंग रैम डिवीजन का यह जवान रायफल और दो मैगजीन लेकर बुधवार रात फरार हो गया था। सेना ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। गुरुवार को थाने में उसके खिलाफ
लखनऊ। मेरठ छावनी से इंसास रायफल लेकर फरार फौजी अपने बीकानेर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। छावनी के चार्जिंग रैम डिवीजन का यह जवान रायफल और दो मैगजीन लेकर बुधवार रात फरार हो गया था। सेना ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। गुरुवार को थाने में उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी गई थी। पुलिस को आरोपी जवान को गिरफ्तार करने की अनुमति भी दे दी गई थी।
राजस्थान के चुरू जिले के घुंघरू गांव निवासी सिपाही देवेंद्र सिंह राठौर चार्जिंग रैम के फाजलपुर स्थित 17 होर्स यूनिट में तैनात था। बुधवार रात उसकी ड्यूटी मैगजीन गार्ड के रूप में लगाई गई थी। रात करीब डेढ़ बजे गार्ड निरीक्षण के दौरान वह देखा गया था लेकिन उसके कुछ मिनट बाद वह 5.5 एमएम की एक इंसास रायफल और दो मैगजीन लेकर फरार हो गया। मौके पर एलडी सुरेंद्र सिंह गार्ड कमांडर और एनबी विद्या सागर सिंह गार्ड इंचार्ज के रूप में तैनात थे। सेना ने आसपास उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सेना की ओर से सिपाही देवेंद्र को डेजर्टर अर्थात भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। राजस्थान पुलिस को अलर्ट करते हुए देवेंद्र की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। सेना ने राजस्थान में देवेंद्र के पिता को मामले की सूचना दी। परिजनों ने देवेंद्र से संबंधित कोई भी जानकारी होने से इन्कार किया है। सेना में उसकी नियुक्ति 15 जून 2013 को सेना भर्ती कार्यालय झुंझनू से हुई थी।