उप्र में भाजपा सरकार बनी तो बनेगा राम मंदिर
फैजाबाद में भाजपा के फायर ब्रांड नेता और राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने शुक्रवार को फिर राम मंदिर निर्माण का राग अलापा। कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा और रामराज्य की स्थापना की जाएगी।
लखनऊ। फैजाबाद में भाजपा के फायर ब्रांड नेता और राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने शुक्रवार को फिर राम मंदिर निर्माण का राग अलापा। कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा और रामराज्य की स्थापना की जाएगी।
कटियार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो सभी स्थानों पर दुर्गा पूजा मनाई जाएगी। वह शुक्रवार को रुदौली के रानीमऊ में मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं, इस पर आवाज आई- हां। तब कटियार ने दोहराया कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की लोकप्रियता से डर कर विपक्षी दल विधवा विलाप कर रहे हैं।
हाथी इतना खाता है, पर पेट नहीं भरता
बसपा सुप्रीमो मायावती पर व्यंग कसते हुए कटियार ने कहा कि इनका हाथी इतना खाता है कि उसका कभी पेट ही नहीं भरता। शाहजहांपुर में पत्रकार की हत्या के मामले को उठाते हुए कहा कि मंत्री राम मूर्ति वर्मा को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।