कंधे में दर्द की शिकायत पर लोहिया अस्पताल पहुंचे मुलायम
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव रविवार दोपहर एक बजे दाहिने कंधे में दर्द की शिकायत लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनके कंधे का एक्सरे किया लेकिन सब कुछ ठीकठाक मिलने पर दर्द की दवाएं दी। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से फिट बताया है।
लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव आज दाहिने कंधे में दर्द की शिकायत पर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनके कंधे का एक्सरे किया लेकिन सब कुछ ठीक मिलने पर दर्द की दवाएं दी। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से फिट बताया। इसके बाद वह अपने आवास लौट आए।
समझा जाता है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पिछले कई माह से बीमार चल रहे हैं। कुछ दिन ठीक रहते हैं तो फिर से तबियत खराब हो जाती है। पिछले दिनों उन्हें सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार होने पर पहले उन्हें लखनऊ के पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। बाद में वह गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।