आरएसएस के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी को हार्टअटैक
कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें गंभीर स्थिति में कार्डियोलॉजी में भर्ती किया गया। सह सरकार्यवाह शहर में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग के प्रथम व द्वितीय वर्ष के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
लखनऊ। कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें गंभीर स्थिति में कार्डियोलॉजी में भर्ती किया गया। सह सरकार्यवाह शहर में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग के प्रथम व द्वितीय वर्ष के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी को कार्डियोलाजी के डा.सीएम वर्मा की देखरेख में भर्ती किया गया है। डा.वर्मा ने बताया कि अटैक सीरियस था लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्हें 72 घंटे के लिए अंडर आब्जर्वेशन में रखा गया है। शनिवार को पंडित दीनदयाल इंटर कालेज व मोतीलाल खेडिया इंटर कालेज में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी को मुख्य अतिथि के रूप में रहना था। दो दिन से वह शहर में ही थे। अचानक उनके बीमार होने पर कार्यक्रम को क्षेत्र कार्यवाह मनीराम कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।