बिजनौर में कार नहीं मिली तो दूल्हा मंडप से भाग गया
दूल्हे के लालच ने शादी समारोह में खासा नाटक खड़ा कर दिया। कार की मांग नहीं पूरी होने पर दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया। बिजनौर पुलिस दूल्हे को पकड़ कर लाई लेकिन लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। बाद में दोनों पक्ष समझौते के लिए प्रयास करते रहे।
लखनऊ। दूल्हे के लालच ने शादी समारोह में खासा नाटक खड़ा कर दिया। कार की मांग नहीं पूरी होने पर दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया। बिजनौर पुलिस दूल्हे को पकड़ कर लाई लेकिन लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। बाद में दोनों पक्ष समझौते के लिए प्रयास करते रहे। बिजनौर के आवास विकास से सटी कालोनी निवासी युवती का रिश्ता डेढ़ साल पहले हल्दौर के युवक से हुआ था। 26 मई को लगन गई थी। लड़की पक्ष के मुताबिक दहेज में बाइक व 51 हजार रुपये दिए थे। बुधवार दोपहर बरात कांशीराम कालोनी पहुंच गई। बरातियों को खाना खिलाया जा रहा था। इसी बीच दूल्हा कार मांगने लगा। लड़की पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई। इस पर दूल्हा करीब एक बजे मंडप गायब हो गया। काफी देर तक दूल्हे की खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। गुस्साए लड़की पक्ष ने दूल्हे के भाई को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस वाले वहां पहुंच गए। पुलिस ने तलाशी के दौरान दूल्हे इन्दिरा पार्क से पकड़ लिया और समारोह स्थल पर ले आई। दूल्हा माफी मांगने लगा, मगर दूल्हे की हरकत से आक्रोशित लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने दूल्हे व उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।