यूपी में भीषण गर्मी से तीन की मौत, सड़कें भी पिघलीं
उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों-दिन तीखे होते जा रहे हैं। सूर्य देव के प्रचंड तेज से प्रदेश झुलस रहा है। सुबह सात बजे से शुरू धूप की तपिश शाम सात बजे तक लोगों को बेहाल किए हुए है। ऊपर से उमस से भी आफत मची हुई है। इस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों-दिन तीखे होते जा रहे हैं। सूर्य देव के प्रचंड तेज से प्रदेश झुलस रहा है। सुबह सात बजे से शुरू धूप की तपिश शाम सात बजे तक लोगों को बेहाल किए हुए है। ऊपर से उमस से भी आफत मची हुई है। इस भीषण गर्मी ने आज तीन लोगों को अपना निवाला बना लिया है।
सीतापुर में आज सुबह चंद बूंदें पड़ी। इसके बाद हुई उमस से लोग परेशान रहे। बाराबंकी में गर्मी से कई बच्चे उल्टी-दस्त से पीडि़त हैं। वाराणसी के तापमान में मामूली गिरावट आई है। हवा का रुख पुरवा होने के चलते आद्र्रता बनी और उमस का राज कायम है। गोरखपुर में पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर होते रहे। थोड़ी-बहुत राहत पुरवा हवाओं से मिल रही थी। आगरा में गर्मी के चलते लोग सड़कों पर नहीं दिखे। अलीगढ़ में दोपहर तक आसमान से आग बरसती रही। इसके बाद हुई बूंदाबांदी ने कुछ राहत दी। भीषण गर्मी में जान गंवाने वालों में ललितपुर निवासी राजेश, महोबा के कबरई निवासी वंशी तथा औरैया के जगतपुर निवासी शीलू चौहान हैं।
बिजली ने रुलाया
फर्रुखाबाद में कल रात तीन से छह बजे तक बिजली गुल रही। आज सुबह आठ से 11 बजे तक भी कटौती की गई। शाम को चार बजे फिर बिजली काट दी गई। ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट उपभोक्ताओं को परेशान करते रहे। मध्य उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की स्थिति गर्मी के कारण दयनीय हो गई है।
कहां कितना तापमान
आगरा - 46.1
बांदा - 46.0
झांसी-45.4
हमीरपुर-45.2
कानपुर-45.1
अलीगढ़-44.8
इलाहाबाद - 44.8
चुर्क-44.5
इटावा -44
मेरठ -42.8
लखनऊ-43.5
बरेली-43.4
शाहजहांपुर -43.2
हरदोई-43
फुर्रसतगंज - 43
मुरादाबाद-42.5
वाराणसी - 42.2
सुलतानपुर-42.2
गाजीपुर-41.2
गोरखपुर-38.7