उन्नाव में आतिशबाज के घर धमाका, बच्चे की मौत, पांच घायल
लखनऊ। उन्नाव के अचलगंज थाना के गाव रावतपुर टिकोली में आतिशबाजी बनाने के दौरान धमाका हो गया। जिससे घर
लखनऊ। उन्नाव के अचलगंज थाना के गाव रावतपुर टिकोली में आतिशबाजी बनाने के दौरान धमाका हो गया। जिससे घर में मौजूद सभी पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान अधिक घायल होने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव निवासी बरातीलाल आतिशबाजी का काम करता है। उसके घर के बाकी सदस्य भी उसमें इसका सहयोग करते हैं। यह लोग घर में ही पटाखे आदि बनाते हैं गुरुवार तड़के पटाखे बनाते समय विस्फोटक अचानक आग लग गई और घर में धमाका हो गया। उस समय घर के लगभग सभी सदस्य सो रहे थे। जिससे सभी गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि अधिक घायल होने से बरातीलाल का दस वर्षीय बालक करन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं उसके भतीजे12 वर्षीय सत्येंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।