बरात में डांस के विवाद में चली गोली, एक की मौत तीन घायल
लखनऊ। देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चमाईनवा में आर्केस्ट्रा के दौरान बरातियों व घराति
लखनऊ। देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चमाईनवा में आर्केस्ट्रा के दौरान बरातियों व घरातियों में डांस करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनो पक्षों में कई राउंड गोलियां चलीं जिसमें एक बराती की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
मंगलवार रात गांव में फत्तेपुर कुसुम्हा से बरात आई थी। आगवानी के बाद दूल्हे के स्टेज के बगल में ही बराती आर्केस्ट्रा पर डांस कर रहे थे। गाना बदलने की बात को लेकर बरातियों से घरातियों का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट के बाद गोली भी चलने लगी। इसी बीच गोली लगने से ग्राम बाकी सिंगही थाना भलुअनी निवासी प्रभाकर सिंह की मौत हो गई। जबकि चमाईनवा के संतोष सिंह तथा टाईगर सिंह समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।