दस्यु बलखड़िया और पुलिस के बीच चली दो सौ राउंड गोलियां
लखनऊ। चित्रकूट में साढ़े छह लाख के इनामी दस्यु बलखड़िया गिरोह से पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घंटे तक द
By Edited By: Published: Wed, 06 May 2015 09:36 AM (IST)Updated: Wed, 06 May 2015 09:36 AM (IST)
लखनऊ। चित्रकूट में साढ़े छह लाख के इनामी दस्यु बलखड़िया गिरोह से पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घंटे तक दोनों ओर से करीब दो सौ राउंड गोलियां चली। हालांकि डकैत भागने में सफल रहे। कुछ के घायल होने की आशंका जा रही है। पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने एंटी डकैती टीम व कई थानों की फोर्स के साथ मंगलवार सुबह मारकुंडी क्षेत्र के जंगल में घेराबंदी की। पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी डकैतों की ओर से गोलीबारी होने लगी। पुलिस ने जवाबी फाय¨रग की। डकैतों की ओर से फाय¨रग बंद होने पर पुलिस आगे बढ़ी लेकिन तब तक वे भाग चुके थे। 303, 315 व थर्टी रायफल के लगभग 150 खोखे बरामद हुए हैं।
----
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें