बोले मुख्यमंत्री, मीडिया को लेकर पीते हैं खून के घूंट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मीडिया को लेकर वह खून के घूंट पीते हैं। उन्ह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मीडिया को लेकर वह खून के घूंट पीते हैं। उन्होंने मीडिया को सलाह देते हुए कहा कि मीडिया न उन्हें बढ़ाए न गिराए। बोले, सपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को ही अगर सपा का सदस्य बना लिया जाए तो सपा के सदस्य भाजपा से ज्यादा हो जाएंगे।
वह लखनऊ में नेपाल के आपदा पीड़ितों के लिए पैसे जुटाने को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका हर मंत्री आपदा पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश सरकार के सभी मंत्री अपना वेतन देने के लिए तैयार हैं। वहीं सपा की महिला सभा ने भी पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री को चेक सौंपा।