छेड़खानी से परेशान किशोरी ने युवक को दी अनोखी सजा
लखनऊ। एक वर्ष से परेशान कर रहे युवक को किशोरी ने अनोखी सजा दे डाली। रविवार रात किशोरी ने चाकू से उसक
लखनऊ। एक वर्ष से परेशान कर रहे युवक को किशोरी ने अनोखी सजा दे डाली। रविवार रात किशोरी ने चाकू से उसका गुप्तांग ही काट दिया। घायल युवक गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती है।
जमीन के विवाद में जानलेवा हमले के आरोप में जब पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया तो सोमवार को युवती ने खुद थाने जाकर घटना के बारे में बताया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि मिथिलेश एक वर्ष से छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। उसने घटना रात फोन कर किशोरी को बुलाया था। आबरू बचाने के लिए किशोरी सब्जी काटने वाला चाकू साथ ले गई। किशोरी जैसे ही पहुंची आरोपी उसे पुलिया के नीचे ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस बीच किशोरी ने उसके गुप्तांग पर वार कर दिया। युवक बचना चाहा तो उसका पेट भी फट गया। आबरू बचाकर किशोरी घर वापस आ गई। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
----